शुक्लागंज में गुरुवार को लगातार चार घंटे हुई मूसलाधार बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन जल निकासी के अभाव में कई मोहल्लों की गलियों और घरों में पानी भर गया। नाले चोक होने के कारण कई घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है और लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।