शासन ने ग्राम शिशुपुर (सरसौल) और शाह (भीतरगांव) के बीच पांडु नदी पर पुल निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। नावार्ड योजना के अंतर्गत इस पुल और आसपास की सड़क बनाने के लिए धन स्वीकृत किया गया है। सेतु निगम ने तीन महीने में निर्माण शुरू करने की योजना बनाई है। निर्माण अवधि दो साल निर्धारित की गई है। इससे बनने से रोज हजारों लोग लाभान्वित होंगे।