कानपुर में पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद स्मृति संस्थान द्वारा रविवार को फूलबाग स्थित पार्षद वाटिका में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने श्यामलाल गुप्त पार्षद के योगदान को याद किया। इस गोष्ठी का उद्देश्य पद्मश्री श्यामलाल गुप्त'पार्षद के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को श्रद्धांजलि देना था।