कानपुर में जाजमऊ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने के कारण लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी गंदा पानी चोर नाले से गंगा में जाता रहा। तीन दिन में करीब 10 करोड़ लीटर गंदा पानी गंगा में जाने की आशंका है। अमर उजाला में मामला उजागर होने पर शुक्रवार रात जलकल विभाग के महाप्रबंधक और जल निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान भी प्लांट को क्षमता के अनुरूप संचालित न कर गंगा में गंदा पानी बहाने का पता चला। मामले में जल निगम शहरी और ग्रामीण के अधिकारी एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं।