कानपुर के शिवराजपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर शनिवार को जन सुनवाई तो शुरू हो गई, लेकिन सुबह 11:30 बजे तक भी तहसील से संबंधित कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।इस अव्यवस्था के कारण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी तितर-बितर बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनते नजर आए।