छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सेंट्रल जोन अंतर-विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष 2024 के चौथे दिन आईआईटी और डीपीएस आजाद नगर के मैदान पर मैच खेले गए। देवी अहिल्या विवि इंदौर ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को 6-4 से हराया। दूसरे मैच में डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा को 2-1 से पराजित किया। तीसरे मैच में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय बनारस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 2-0 से मात दी।