फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में शातिर चोर के पैर में लगी गोली, भेजा गया जेल

शिखा पांडेय Updated Thu, 08 May 2025 11:06 PM IST

किदवईनगर पुलिस में बुधवार देर रात शातिर चोर को साइड नंबर वन स्थित बीमा अस्पताल के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीते 21 अप्रैल की देर रात किदवईनगर साइड नंबर वन निवासी संदीप मुखर्जी की बैटरी इन्वर्टर की दुकान से चोरी हो गई थी। शातिर ने वहां से इन्वर्टर, बैटरियां और हजारों की नकदी पार कर दी थी। मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन गिरोह का सरगना हनुमंत विहार निवासी गोपाल उर्फ टक्कल फरार था। उस पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें