गंगा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। खतरे के निशान 113 मीटर से 21 सेंटीमीटर दूर पानी बह रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण जिन मोहल्लों में पानी कम हुआ था, वहां फिर से पानी घुसने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। मोहल्ला श्रीनगर में फिर से दो नाव लगाई गई है। पश्चिमी गंगाघाट और भातू फार्म मोहल्लों में रहने वालों को दिक्कतें अधिक है।