सोमवार को महाराजपुर के सरसौल रेलवे स्टेशन के पास स्थित समाधि बाबा मंदिर के पास बबूल के जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जंगल में लगी भीषण आग की सूचना ग्रामीणों द्वारा महाराजपुर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने की सूचना पर नरवल, जाजमऊ और किदवई नगर से कुल चार फायर यूनिट मौके पर पहुंची, लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक फायर कर्मियों ने कई घंटे कड़ी मशक्कत की। तीन से चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। 5 बीघे से अधिक का जंगल जलकर खाक हो गया है।