भीतरगांव ब्लाक के पतारी गांव निवासी अभिषेक सचान परंपरागत खेती छोड़कर इस बार गेंहू व चना बुवाई कर नई तकनीकि अजमा रहे हैं। बताते हैं कि प्रति बीघे मात्र 15 किग्रा आधुनिक गेहूं बीज का छिड़काव किया है। ड्रिप सिंचाई के बाद पूरा खेत गेहूं के किल्लों से भर गया है। इसके अलावा चने का बीच भी बाहर से मंगवाकर तीन बिस्वा में बुवाई की है। घर में खाने के लिए एक अलग हिस्से में सब्जियां उगाई हैं। इसमें कोई भी रासायनिक उर्वरक नहीं डालते हैं।