फेलोशिप इन एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (फाल्स) फॉर हार्निया कॉन्फ्रेंस का आयोजन 11 अप्रैल से हैलट में किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस तीन दिन तक चलेगी। इसमें नेपाल, मलयेशिया, श्रीलंका और बांग्लादेश के डॉक्टर हर्निया की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सीखेंगे। इसके बाद टेस्ट लिया जाएगा। जो यह टेस्ट पास कर लेंगे, उन्हें फेलोशिप मिलेगी। कॉन्फ्रेंस में पद्मश्री डॉ. प्रदीप चौबे समेत देश के माने-जाने विशेषज्ञ हार्निया सर्जरी की नवीनतम तकनीक सिखाएंगे। कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन 15 हार्निया रोगियों की निशुल्क लाइव सर्जरी की जाएगी। कॉन्फ्रेंस के आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शिवांशु मिश्रा, डॉ. एसके मिश्रा और डॉ. मनोज सोनकर ने गुरुवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों को बताया कि यह कॉन्फ्रेंस में प्रदेश में पहली बार हो रही है।