कल्याणपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को विपरीत दिशा में आ रहे ऑटो को ट्रैफिक सिपाही ने रोका तो चालक ने ट्रैफिक सिपाही के साथ धक्का-मुक्की कर वर्दी फाड़ दी। उनसे मारपीट कर सड़क पर गिरा दिया। सिपाही ने ऑटो चालक की शिकायत कल्याणपुर पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।