फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निबंधन भवन कार्यालय के निर्माण कर्यों का किया निरीक्षण

शिखा पांडेय Updated Wed, 14 May 2025 11:20 PM IST

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित निर्माणाधीन निबंधन भवन कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में जीर्णोद्घार का कार्य शुरू कर दिया गया है। उप्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा भूतल व प्रथम तल पर 43.06 लाख की लागत से 136 वर्गमीटर क्षेत्रफल में वेटिंग हाॅल,रिकार्ड रूम का निर्माण हो रहा। इसके साथ ही 25.86 लाख रुपये से क्षतिग्रस्त विभागों की मरम्मत, फर्श में टाईल्स लगाने का कार्य, कार्यालय में स्थित 2 बाथरूम के जीर्णोद्धार एवं वाॅल पुट्टी व रंगाई पुताई का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन श्याम सिंह बिसेन को निर्देशित किया कि विलेखों के निबंधन जैसे महत्वपूर्ण व जन सामान्य से जुड़े कार्य के गुणवत्तापूर्वक व सुविधाजनक भूखण्ड का आवंटन करायें। नये निबन्धन भवन निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें