फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने की बैठक, बोले- डी ग्रेड से ए में पहुंचने का 31 मई तक मौका

शिखा पांडेय Updated Fri, 16 May 2025 10:49 PM IST

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नवीन सभागार, सरसैया घाट में सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें डी ग्रेड मिलने वाले मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, निपुण परीक्षा आकलन को 31 मई तक ए ग्रेड में लाने के निर्देश दिए। सी ग्रेड में सहकारी दुग्ध समितियां में नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी सुनील कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। बैठक में फैमिली आईडी के आवेदन निस्तारण में शिथिलता पायी। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को प्रतिदिन 1500 फैमिली आईडी में आवेदन करने के निर्देश दिए। बी ग्रेड प्रोजेक्ट वाले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नवंबर 2023 से मई 2025 तक नेट मीटरिंग न करने वाली संस्थाओं और प्लांट के संचालन न होने से विद्यालय को होने वाली हानि और परेशानी का जिम्मेदार ठहराते हुए जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता चौबेपुर को सदस्य के तौर पर नामित किया गया। वहीं, बी ग्रेड लाने वाले विभागों को ए ग्रेड में पहुंचने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें