दीपावली के पूजन में भगवान गणेश, भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए मिठाई की खरीदारी के लिए मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ जुटने लगी है।मंधना चौराहे पर एक मिठाई की दुकान पर बड़ी संख्या के लोग मिठाई की खरीदारी करते दिखे। सबसे ज्यादा मांग मोतीचूर के लड्डुओं और दूध की बर्फी की रही।