सीताराम कॉलोनी के आनंद घाट स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शनिवार को कांग्रेसियों ने कार्यक्रम कर पुलवामा के शहीदों को याद किया। मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि शहीदों के बलिदान को सदैव याद किया जाएगा। कांग्रेस के मुन्ना सोनी ने कहा कि देश के जवानों ने देश की आन-बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमें उन शहीद सैनिकों पर गर्व है। पुत्तीलाल वर्मा और रवि गुप्ता ने बताया कि सिर्फ फौजी ही होता है जो देश के लिए शहीद होता है। इनका बलिदान युगों तक याद किया जाता रहेगा। इस दौरान शहीद स्मारक स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखने के बाद मोमबत्तियां जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जयपाल साहू, राजेश रावत, प्रभाकर मान सिंह व गणेश वर्मा आदि मौजूद रहे।