कस्बे में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का शुभारंभ बुधवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर हास्य अभिनेता राजपाल यादव और इंडियन आइडियल कार्यक्रम के कलाकार कुमार शुभम भी मौजूद रहे। दोनों कलाकारों ने फिल्म के डायलॉग सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान आईएएस शत्रुघ्न सिंह की पुस्तक मैं भी बुंदेला का विमोचन अभिनेता राजपाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि बिना ज्ञान के संसार में कुछ भी संभव नहीं।