होली पर्व को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है किसी भी हाल में अवैध शराब बिक्री एवं अन्य प्रकरणों से निपटने के लिए पुलिस चौराहों पर उतरी है और धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में महाराजपुर के पुरवामीर चौकी पुलिस द्वारा चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के अंदर अवैध शराब आदि की जांच की गई।