महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव से 15 वर्षीय दिलशाद के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पिता अब्दुल रहीम के अनुसार, दिलशाद पास की एक दुकान में रिपेयरिंग का काम सीखता था। रविवार सुबह वह रोज की तरह घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजन दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने बताया कि वह उस दिन दुकान पर आया ही नहीं था।