तहसील सभागार में सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम व मौजूद अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 347 शिकायतों में से सिर्फ 14 का मौके पर निस्तारण हो सका। बाकी 333 फरियादी आश्वासन लेकर लौटे। डीएम ने बाकी शिकायतों को सात दिन के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए है।