फतेहपुर में नदी में नहाने गए युवक के गले में रस्सी फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर युवक को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक की लाश को लोगों ने नदी से बाहर निकाला।