फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झांसी में छह साल की मासूम पर कुत्ते का जानलेवा हमला, चीखती रही बच्ची, हालत नाजुक

दीपक महाजन Updated Sat, 28 Mar 2026 01:02 PM IST

शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का आतंक फिर बढ़ गया है। शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में मासूम बच्चों पर हमले से दहशत और बढ़ गई। समथर क्षेत्र की नई बस्ती निवासी हरवंश की छह वर्षीय बेटी शिवांगी नवरात्र के दौरान कन्या पूजन के लिए जा रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोग जब तक बचाने पहुंचे, तब तक कुत्ते उसके चेहरे और पैर को बुरी तरह जख्मी कर चुके थे। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि रोजाना करीब 70 नए लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं और जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें