फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मेडिकल कॉलेज पर आए दिन लग रहा जाम, व्यापारियों ने बताई वजह

दीपक महाजन Updated Fri, 27 Feb 2026 10:09 PM IST

मेडिकल काॅलेज पर आए दिन जाम की समस्या से राहगीर परेशान है। महानगर को स्मार्ट सिटी में शामिल कर दिया है लेकिन धरातल पर इसके लाभ देखने को नहीं मिल पा रहे हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने बताया कि पहले सड़क 150 फीट की थी। लेकिन नगर निगम ने सड़क किनारे डिवाइडर बना दिए जिसके कारण सड़क 29 फीट की रह गई। मेडिकल व्यापार मंडल के संघर्ष करने के बाद एक तरफ के डिवाइडरों को हटा दिया गया लेकिन मेडिकल कॉलेज की तरफ अभी भी डिवाइडर हैं जिसके कारण मरीज के साथ आए लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। डिवाइडर बन जाने से ठेले वाले भी सड़क पर ही आ गए हैं जिसके कारण रोज घंटों जाम लग जाता है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की सड़क पर नगर निगम में अतिक्रमण करके दुकान बनवा दी है लेकिन ग्राहकों की गाड़िया खड़ी करने के लिए पार्किंग नहीं बनायी गई। जिसके कारण गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी होती हैं। जो जाम का सबसे बड़ा कारण है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें