फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में जांच अभियान में 50 वाहन सीज; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 11:28 PM IST

जनपद में शनिवार को चले वाहन चेकिंग अभियान में एक हजार से अधिक वाहनों का चालान किया गया जबकि 50 वाहन सीज किए गए। सुबह आठ से बारह तक जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के सभी 28 थानों की पुलिस सड़क पर आ गई और वाहनों का चेकिंग करने लगी। अचानक चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना कागजात, बिना हेलमेट, नंबर प्लेट गायब होने, काली फिल्म लगे होने, डग्गामार वाहन और ओवरलोडिंग जैसे मामलों में गाड़ियों का चालान किया। इसी तरह पुलिस और अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक चेकिंग अभियान दोबारा शुरू किया, जिससे वाहन चालकों में भय बन गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें