क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में शुरू होते ही लोग जश्न मनाने लगे। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे। स्टेज पर चढ़ते ही प्रिया सरोज की आंखें भर आईं। प्रिया ने पिंक लहंगा पहना था, जबकि रिंकू ऑफ व्हाइट शेरवानी में रहे। इससे पहले, होटल के लॉन में ही दोनों ने फोटो शूट करवाया। प्रिया के पिता तूफानी सरोज सभी गेस्ट्स का वेलकम कर रहे थे।