जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान घाट निवासी वासु सेठ ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में वासु ने अपनी पत्नी, साली और सास पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान महेश सेठ के पुत्र वासु सेठ उर्फ रमन के रूप में हुई है। यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे उनके घर में हुई। वासु सेठ की शादी आठ साल पहले भदोही जिले के नवघन ऊंज थाना क्षेत्र में हुई थी। उनके तीन छोटे बच्चे हैं।