जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार रात भैंस बांधने को लेकर हुए भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह का पड़ोसी दानबहादुर शर्मा व तेजबहादुर शर्मा आदि से बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय के घायल होने की सूचना पर उनके खानदान के अखिलेश सिंह, हिमांशू सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह मौके पर पहुंचे, जहां विपक्षियों के अचानक हमले में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को नौपेड़वा सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अजय कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपियों की धरपकड़ में जुटे रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तेजबहादुर शर्मा के रिहायशी छप्पर में आग लगा दिए हैं