जौनपुर जिले में मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में बस और स्कूल वैन की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर खून से लथपथ घायल बच्चों को देख लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद परिजन घायल बच्चों को लेकर सुजानगंज, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर और प्रयागराज के अस्पतालों की ओर भागे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया है।