उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एडीआरएम बृजेश कुमार यादव ने बुधवार दोपहर 1:40 बजे सारनाथ एक्सप्रेस से जंघई जंक्शन पहुंचकर करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो, तीन और सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्थाएं देखीं। प्लेटफॉर्म एक पर गड्ढा मिलने पर स्टेशन अधीक्षक को उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। प्रवेश द्वार व सर्कुलेटिंग एरिया में जलजमाव दूर करने और यात्री प्रतीक्षालयों की सुविधाएं बेहतर करने को कहा। प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने पर सीएमआई को व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। एडीआरएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के लंबित कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन पर जल्द कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया जाएगा।