सुजानगंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपियों को बाइबिल पुस्तक के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। सीओ विवेक सिंह ने बताया कि संतोष मौर्य ने सूचना दिया कि कुरावा गांव प्रधानमंत्री आवास के पीछे चंदू के घर कुछ लोग भोले भाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्म परिवर्तन करा रहे वीरेंद्र कुमार बिंद निवासी अंदावा थाना सराय ईनायत प्रयागराज, कुंदन बनवासी, सुनील बनवासी निवासी कुरावा थाना सुजानगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन बाइबिल व धर्म परिवर्तन कराने संबंधित कुछ कागजात मिले। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।