जाैनपुर के थाना केराकत और थाना चन्दवक की संयुक्त पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ में गौ-तस्करी के आरोप में एक तस्कर को घायल कर गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने चोरी की एक बाइक, गौ तस्कर के साथ एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किया है। घटना बीती रात लगभग एक बजे कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव के पास मोढ़ेला थानागद्दी मार्ग पर हुई है।