हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के श्यामनगर में बंद कमरे में एक सिपाही का खून से लथपथ शव व गंभीर अवस्था में घायल युवती बंद कमरे में पड़े हुए मिले। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा काटकर व तोड़कर युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही और घायल युवती में मित्रता थी। युवती का मृतक सिपाही के घर पर आना जाना था।