फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी व हाथरस की सिकंदराराऊ पुलिस ने गिरफ्तार किए दो ट्रैक्टर चोर, सात ट्रैक्टर बरामद

चमन शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 11:12 PM IST

एसओजी टीम व थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने चौकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय दो ट्रैक्टर चोरो को गिरफ्तार किया। चोरों के कब्जे से चोरी के सात टैक्ट्रर, दो ट्राली, एक कंप्यूटर मांझा (कीमत करीब 68 लाख रूपये) बरामद किए। चोरों ने हाथरस के अलावा आगरा, अलीगढ व अन्य जनपदों मे चोरी की। 21 अगस्त को एसओजी टीम व थाना सिकन्दराराऊ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी किए ट्रैक्टर लेकर कहीं बेचने जा रहे हैं। दोनों रतिभानपुर की तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर एसओजी टीम व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अनाज मण्डी के निकट सर्विस रोड के पास से अन्तर्जनपदीय दो ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी के सात ट्रैक्टर, दो ट्राली, एक कंप्यूटर मांझा (कीमत करीब 68 लाख रूपये) बरामद हुई है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें