हवा में उड़ते गुलाल व भजनों की धुनों पर थिरकते गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम आदि से झूमते आए भक्तों ने अपने-अपने पूजा पंडाल में स्थापित मां गौरी के लाल की भव्य मूर्तियों को नम आंखों से विसर्जित कर विदाई दी। इस दौरान पूरा माहौल मंगल मूर्ति मोरया, देवा हो देवा गणपति देवा.. जैसे भजनों से गूंजता रहा। एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने भी प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया और गंगा में किसी भी सूरत में मूर्ति विसर्जन न होने देने की सख्त हिदायत दी।