बीएसए कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुक्रवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब दो घंटे तक कार्यालय के गेट बंद कराकर दस्तावेज खंगाले गए। जिसके बाद डीएम के आदेश पर तीन संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। एक संविदा कर्मी तीन दिन पहले 70 हजार की रिश्वत लेते हुए भी पकड़ा गया था। वहीं, मुख्यालय में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को कार्यमुक्त कर दिया गया, इनके जनपद से बाहर स्थानांतरण के लिए भी शासन को पत्र भेजा जाएगा।