मौसम का मिजाज रविवार को दिनभर बदलता रहा, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहा। सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे, दोपहर में धूप खिली और शाम के समय धूल भरी आंधी चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि कल से दो दिन बारिश का अनुमान है।