फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में एक्सल टूटने से पलटी गेहूं के कट्टों से भरी पिकअप, हाइवे पर लगा जाम

श्याम जी. Updated Wed, 18 Jun 2025 06:26 PM IST

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में देवनंदनी फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह गेहूं के कट्टों से भरी पिकअप का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान किसी को चोट नहीं आई, लेकिन इस दौरान गढ़ रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को हाइवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, कस्बा बाबूगढ़ छावनी निवासी नाजिम बुधवार सुबह पिकअप में गेहूं के कट्टे लेकर नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज स्थित गोयल धर्म कांटे पर जा रहा था। चालक ने बताया कि देवनंदनी फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद अचानक पिकअप का एक्सल टूट गया। इस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर पलट गई। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं लगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें