फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दूसरे कमरे में था पूरा परिवार

ishwar ashish Updated Tue, 10 Jun 2025 04:05 PM IST

परसपुर गड़रियन पुरवा पूरे लाली निवासी विन्देश कुमार पाल (28) का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगौती पाल उर्फ ललई ने बताया कि उसका पुत्र विन्देश कुमार पाल (28) सोमवार की रात घर के कमरे में सो रहा था। परिवार के अन्य लोग पास के ही दूसरे घर में थे। दूसरे दिन मंगलवार को देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो वहां पहुंच उसे आवाज दिया गया लेकिन कोई हरकत न होने पर चैनल का ताला तोड़ अंदर जाने पर देखा कि उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। किसी तरह दरवाजा खोलने पर देखा गया कि वह घर के कमरे के छत में लगे हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें