फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित, डीएम बोलीं- नकल विहीन परीक्षा का संकल्प लें केंद्र व्यवस्थापक

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 06:46 PM IST

गोंडा में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि पूरा जिला अति संवेदनशील है। ऐसे में हर किसी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हमें सारे प्रबंध इस तरह से करना चाहिए कि इस बार हम प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा को लेकर एक मॉडल प्रस्तुत करें। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा है। नकलविहीन परीक्षा कराना सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है। लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक सभी व्यवस्थाओं की जांच लें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें