गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर से टक्कर में एक ट्रक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मऊ स्थित प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। कार सवार हरियाणा से बिहार के समस्तीपुर जा रहे थे। करीब एक घंटे बाद यूपीडा की टीम ने जेसीबी के सहारे वाहनों को हटाया। तब- जाकर लेन पर आवागमन जारी हो सका।