फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने चेताया- शार्ट सर्किट से जली फसल तो होगी कार्रवाई; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Mar 2026 05:35 PM IST

गाजीपुर के मोहम्मदपुर कुसुमगांव में विद्युत सर्किट के कारण किसानों की फसल जलकर नष्ट होने के मामले में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही का परिणाम है और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने गांव में चौपाल लगाकर पीड़ित किसानों से बातचीत की। इस दौरान आगजनी से हुई क्षति का आकलन करते हुए प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर अधिकारियों के सामने प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि लेखपाल द्वारा सर्वे कराया जा चुका है और पूरी रिपोर्ट विद्युत मंत्री ए.के. शर्मा को सौंपी जाएगी। राजभर ने कहा कि शासन की ओर से अनुमन्य सहायता राशि किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी पीड़ित का नाम सूची में छूट गया हो तो वह लेखपाल को अवगत करा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की मांग को स्वीकृति मिल चुकी है, भूमि चिन्हित हो गई है और बजट आते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा विद्युत कर्मचारियों पर धन उगाही के आरोप लगाए जाने पर मंत्री ने कहा कि तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसडीएम लोकेश कुमार, तहसीलदार कौशल चौरसिया, लेखपाल कृष्ण मुरारी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर समेत कई अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें