प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राज ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि उत्तर भारतीय महाराष्ट्र छोड़ देंगे तो खाने के लिए दाना भी नहीं मिलेगा। वह नवीन स्टेडियम में पौधरोपण के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बातें बोल रहे थे। एक अन्य सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई। उसके बाद आपने देखा कि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे दी। 100 किलोमीटर अंदर घसुकर पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया। हम लोग संगठित रहेंगे, तो कोई विदेशी ताकत हमारा कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश जाएंगे तो भारत को कटघरा में खड़ा कर देंगे। कोई कांग्रेस को वोट देना चाहता है क्या। जब जीत जाते हैं तो विपक्ष ईवीएम पर अंगुली नहीं उठाता है। हारने पर अंगुली उठा देते हैं। बिहार में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।