{"_id":"686e39a2d01552639008526f","slug":"video-strike-had-mixed-effect-in-meham-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"महम में हड़ताल का मिला जुला असर,कुछ युनियनों ने हड़ताल से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महम में हड़ताल का मिला जुला असर,कुछ युनियनों ने हड़ताल से बनाई दूरी
महम क्षेत्र में कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल का मिला जुला असर रहा। कुछ कर्मचारी युनियनों ने हड़ताल से जहां दुरी बनाई वहीं कुछ युनियनों के समर्थन में कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर धरना दिया तथा अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान युनियन के सदस्यों के साथ कर्मचारियों ने चबूतरे से भिवानी स्टैंड तक रोष प्रदर्शन किया। बिजली विभाग। बैंक व हरियाणा रोडवेज़ के कुछ कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लेकर अपना काम ठप रखा। लेकिन हड़ताल में भाग न लेने वाले कर्मचारियों ने इस दौरान काम किया। जिसके कारण हड़ताल का आंशिक असर देखने को मिला। हरियाणा रोडवेज के महम अड्डा प्रबंधक कुलबीर ने बताया कि महम से चलने वाली सभी बसें सुबह से ही अपने गंतव्य के लिए निकल चुकी थी। यहां पर किसी प्रकार की हड़ताल नहीं थी। उधर हिसार से आने वाली सवारियों का कहना था कि लंबे रुप पर चलने वाली बसें न चलने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।