फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग नथैया की लीला और मिक्की माउस ने बनवा दी सड़क, देखें अनोखे प्रदर्शन की VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 10:43 PM IST

गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक के हाला गांव की सड़क की बदहाली के विरोध में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक बालक को श्रीकृष्ण की वेषभूषा में तैयार कर नाग नथैया की लीला कर विरोध जताया। कान्हा को पानी में खड़ा कर आरती उतारी। प्रदर्शनकारी सड़क पर हुए जलभराव को यमुना नदी बता रहे थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर न सिर्फ ग्रामीणों को बारिश बाद पूरी सड़क को सीसी रोड बनवाने का आश्वासन दिया बल्कि तत्काल राहत पहुंचाने के लिए गिट्टियां गिराकर उस पर मिट्टी डालने का भी काम शुरू करा दिया। समाजसेवी सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में ग्रामीण लगातार तीन दिन से अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर डीएम अविनाश कुमार ने लोक निर्माण विभाग से जबाब तलब किया। शुक्रवार को ग्रामीण ढोल, मजीरा लेकर सुबह 11 बजे पहुंचे और ‘हाला में यमुना’ फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी। प्रधान घुना देवी, रजिता देवी, मानता देवी, रेनू देवी, चंपा देवी, फुलवा देवी आदि महिलाएं गीत गा रही थीं। प्रधानपति लाल बहादुर यादव, बीडीसी सदस्य राजकुमार चौहान, मानिकराज यादव, धर्मदेव यादव, मुरलीधर यादव, राकेश यादव, मोहन गुप्ता, राहुल गुप्ता, आफत चौहान, छोटेलाल गुप्ता भी महिलाओं के साथ खड़े होकर विरोध जता रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें