फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध प्राकृतिक चीजों से बना है कपिला पशु आहार, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 08:15 PM IST

कपिला पशु आहार शुद्ध प्राकृतिक चीजों से बना है। इसमें केमिकल व यूरिया का एक प्रतिशत भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए यह मवेशियों व किसानों के लिए फायदेमंद है। यह बातें कपिला पशु आहार के मार्केटिंग मैनेजर केशव मिश्रा ने शुक्रवार को नगर के बंशीबाजार स्थित एक मैरेज हाल में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। नगर के बंशीबाजार स्थित एक मैरेज हाल में कपिला पशु आहार की ओर से सब डीलर, रिटेलर मीटर-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के डीलर, विक्रेता, पशु पालक व किसान मौजूद रहे। कपिला पशु आहार के मार्केटिंग मैनेजर केशव मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में मार्केट में बहुत सी पशु आहार कंपनियां आ चुकी हैं। लेकिन, लगभग सभी कंपनियां पशु आहार निर्माण करने में यूरिया व अन्य प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा कि कपिला पशु आहार देश की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो केमिकल मुक्त पशु आहार का निर्माण करती है। यह पशु आहार पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों से निर्मित है। इससे मवेशियों के सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। साथ ही उनका दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है। इससे पशु पालकों व किसानों को आर्थिक लाभ होता है। केमिकल फ्री होने के कारण मवेशियों का दूध भी केमिकल मुक्त होता है। इसका सीधा असर दूध सेवन करने वाले लोगों की सेहत पर पड़ता है। शुद्ध दूध का सेवन करने से लोग सेहतमंद रहते हैं। इस दौरान पशु पालक, दुकानदार और डीलरों के सवालों का उन्होंने जवाब भी दिया। इस मौके पर मार्केटिंग मैनेजर प्रशांत सिंह, शेषनाथ सिंह, राजेश कुमार सिंह, शुभम सिंह, मंगलाचरण गुप्ता, हरेंद्र गुप्ता, विशाल मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें