गाजीपुर। हरियाणा से कम दामों में शराब खरीदकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए गाजीपुर के रास्ते बिहार ले जाकर शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 22 लाख रुपये की शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आरोपियों के पास से 1182 बोटल शराब, पांच चार पहिया वाहन भी बरामद हुआ है।