सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर- वाराणसी हाइवे स्थित शादी-भादी के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के धक्के से एक गाय की मौत हो गई। जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गाय को अस्पताल भेजवाया और कार चालक की तलाश में जुट गई है।