फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सैनिकों की बैठक, पेंशन को लेकर आई 18 शिकायतें, निस्तारण के लिए पत्र जारी

जिला सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागर में शनिवार को हुई। पेंशन को लेकर 18 शिकायतें आई। हालांकि सभी का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना। उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को पत्र जारी करने को कहा। डीएम ने कहा कि जिला सैनिक बंधु बैठक में आई शिकायतों का किसी भी स्थिति में 15 दिन के अंदर संबंधित विभाग की ओर से निस्तारण करना है। साथ ही रिपोर्ट की प्रति संबंधित आवेदनकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए। स्टेशन हेडक्वार्टर, वाराणसी कैंट की टीम ने पेंशन से संबंधित 18 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। बैठक में एसपी डा. ईरज राजा, एडीएम दिनेश कुमार, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो. निशात अफजल ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें