फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिकोहाबाद में ओवरब्रिज पर भिड़े तीन वाहन, बरातियों से भरी बस में मच गई चीखपुकार; दो लोग घायल

अरुन पाराशर Updated Fri, 06 Feb 2026 11:06 PM IST

शिकोहाबाद में फिरोजाबाद-इटावा हाईवे पर शुक्रवार रात एक कार को बचाने के प्रयास में बारातियों से भरी बस, ट्रक और कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और पीछे से आ रहा कंटेनर उसमें जा घुसा। हादसे में बस सवार दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद के राजपुताना मोहल्ला निवासी कफील अहमद के पुत्र मोहम्मद शोएब की बारात बस द्वारा इटावा जा रही थी। बस में करीब 40 बाराती सवार थे। रात करीब 9 बजे जब बस सुभाष तिराहा ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी एक कार सवार ने अचानक ओवरटेक किया। कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने जैसे ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। बस में टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए उस पर चढ़ गया। इसी बीच पीछे से आ रहा एक अन्य कंटेनर भी डिवाइडर पर चढ़े ट्रक से जा टकराया। इस घटना से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस सवार मोहम्मद शाहरुख (22) और मोहम्मद मंसूर (22) घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस, ट्रक और कंटेनर के चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर हाईवे के बीचों-बीच फंसे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें