इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों की घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत कस्बा फरिहा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में टूटी हुई पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य कराया गया और संभावित लीकेज की जांच की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी कुशवाह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रोहित कुशवाह, रामकुमार, अंकित जैन एवं आसिफ ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर पेयजल पाइप लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां भी लीकेज अथवा तकनीकी खामियां पाई गईं, उन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराया गया।